पिट्ठू बैग भरकर डोडा चूरा की कर रहा था तस्करी:12 किलो 700 ग्राम डूडा चूरा के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

पिट्ठू बैग भरकर डोडा चूरा की कर रहा था तस्करी:12 किलो 700 ग्राम डूडा चूरा के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

जीआरपी पुलिस सवाई माधोपुर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।‌जीआरपी पुलिस सवाई माधोपुर ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से एक युवक को 12 किलो 700 ग्राम अफीम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के कोटा साइड स्थित नेमबोर्ड के पास से राकेश कुमार (26) पुत्र अमरचंद राजपूत निवासी रत्तेवाला, जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग की जा रही थी। गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 के कोटा साइड स्थित नेमबोर्ड के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम राकेश कुमार निवासी रत्तेवाला, जिला श्रीगंगानगर बताया। संदेह होने पर युवक के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पारदर्शी पॉलीथीन में भरा भूरे रंग का चूरानुमा पदार्थ मिला। जांच में यह अफीम का डोडा चूरा पाया गया। आरोपी से इस मादक पदार्थ के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।
पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया, जिसमें कुल वजन 12 किलो 700 ग्राम पाया गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को नियमानुसार सीज कर लिया है और मामले की जांच जीआरपी थाना कोटा को सौंपी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *