तमिलनाडु चुनाव 2026 में TVK की बढ़त देख नानी और काजल अग्रवाल हुए बेकाबू, Thalapathy Vijay को दी ऐसी बधाई

तमिलनाडु चुनाव 2026 में TVK की बढ़त देख नानी और काजल अग्रवाल हुए बेकाबू, Thalapathy Vijay को दी ऐसी बधाई

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की फाइनल रिजल्ट आज यानी सोमवार रात तक आने की उम्मीद है और फिलहाल एक्टर से पॉलिटिशियन बने थलपति विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) चुनाव में आगे चल रही है। इसमें बड़ी खबर ये है कि सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने विजय को बधाई दी है।

जीत हमेशा अच्छे और प्रेरणा से भरी सिनेमा जैसी होती है

साउथ स्टार नानी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पहले थोड़ा शक हुआ था, लेकिन बाद में विजय की जीत पक्की हो गई। उन्होंने कहा कि अंडरडॉग की जीत हमेशा अच्छे और प्रेरणा से भरी सिनेमा जैसी होती है और यही पॉलिटिक्स की भी खूबसूरती है। साथ ही, नानी ने तमिलनाडु के लोगों के लिए अच्छी उम्मीद जताई जिन्होंने अपने फैसले साफ कर दिए हैं।

Thalapathy Vijay

इसके साथ ही दूसरे एक्टर शरवानंद का कहना है कि विजय का ये सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने विजय को बधाई देते हुए कहा कि एक्टर से नेता तक का उनका सफर लोगों का भरोसा जीतने वाला रहा है। विजय को उन्होंने ताकत और मकसद पाने की कामना भी की।

तमिलनाडु के जनता को इस नई शुरुआत के लिए बधाई

Thalapathy Vijay

इतना ही नहीं, राम पोथिनेनी ने भी विजय और तमिलनाडु के जनता को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि जिदगी के हर झटके का सामना करने वाले ही स्ट्रॉग होते हैं। बता दें, म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश ने इसे एक ऐतिहासिक जीत बताया और विजय को विशेस बधाई दी, साथ ही कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

Thalapathy Vijay

दरअसल, निखिल सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में कहा कि थलपति विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ी पहचान बनाई है और सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने विजय को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ये जीत उनके विजन, मेहनत और जनता के प्यार का जज्बा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने साफ और गर्व के साथ अपनी बात कही है और उम्मीद जताई कि विजय से वो बदलाव आएगा जिसकी जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Thalapathy Vijay

राजनीतिक माहौल में थलपति विजय

बता दें, इस राजनीतिक माहौल में थलपति विजय के फैंस भी काफी खुश हैं। उनकी उम्मीद है कि जल्द ही उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ थियेटर में रिलीज होगी। तो वहीं, एक्ट्रेस त्रिशा, जिनके बारे में अफवाहें हैं कि वे विजय को डेट कर रही हैं, आज अपने जन्मदिन के मौके पर विजय के घर देखी गईं। दरअसल, अब सबकी नजरें फाइनल चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिससे पता चलेगा कि तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय का सफर और कैसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *