समस्तीपुर में मौसम बदला और तेज आंधी के साथ करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। काले बादल के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। लोगों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइन ऑन करनी पड़ी। विजिबिलिटी काफी कम हो गई थई। जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। जिस कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए। कई जगहों पर लोगों को परेशानी भी हुई। 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि जिले भर से करीब 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अपडेट रिकॉर्ड अभी आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। ठनका गिरने की भी संभावना है जिस कारण उन्होंने खासकर किसानों से खेत में रहने के दौरान सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि समस्तीपुर और आसपास के इलाके में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। समस्तीपुर में मौसम बदला और तेज आंधी के साथ करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। काले बादल के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। लोगों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइन ऑन करनी पड़ी। विजिबिलिटी काफी कम हो गई थई। जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। जिस कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए। कई जगहों पर लोगों को परेशानी भी हुई। 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि जिले भर से करीब 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अपडेट रिकॉर्ड अभी आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। ठनका गिरने की भी संभावना है जिस कारण उन्होंने खासकर किसानों से खेत में रहने के दौरान सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि समस्तीपुर और आसपास के इलाके में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।


