दरभंगा के सुपौल पुल घाट पर जाम से लोग परेशान:बीच सड़क पर लगाई सब्जी की दुकान, कहा- शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ

दरभंगा के सुपौल पुल घाट पर जाम से लोग परेशान:बीच सड़क पर लगाई सब्जी की दुकान, कहा- शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ

दरभंगा में बिरौल प्रखंड क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पुल घाट पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही आलू और परवल की दुकान सजा दी। करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल घाट के दोनों किनारों पर वर्षों से मछली बाजार, सब्जी दुकान और फुटपाथी दुकानदारों का अतिक्रमण बना हुआ है। सड़क किनारे दुकानें सजने और सामान रखे जाने के कारण रोजाना घंटों जाम लगता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों, महिलाओं और आम राहगीरों को उठानी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर भी बन आती है। कई बार शांति समिति की बैठकों में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ‘मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा’ स्थानीय विनोद सहनी उर्फ बलियाबी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान हो चुके हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, इसलिए मजबूरी में सड़क पर सब्जी की दुकान लगाकर विरोध जताना पड़ा। हमारा उनका उद्देश्य किसी को परेशान करन नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान खींचना था। सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ रही परेशानी मो. मुस्ताक शाह ने बताया कि पुल घाट पर दोनों ओर मछली विक्रेता और सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ही दुकान लगा लेते हैं। इसके अलावा कई दुकानदार सड़क पर आलू, प्याज समेत अन्य सामान रख देते हैं। ठेला और फुटपाथी दुकानदार भी सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं। परिणामस्वरूप संकरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। समस्या के समाधान का मिला आश्वासन सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। सड़क खाली करकार आवागमन बहाल कराया। प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है। कार्रवाई के दिए निर्देश इधर, बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगर पंचायत, अंचल प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में बिरौल प्रखंड क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पुल घाट पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही आलू और परवल की दुकान सजा दी। करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल घाट के दोनों किनारों पर वर्षों से मछली बाजार, सब्जी दुकान और फुटपाथी दुकानदारों का अतिक्रमण बना हुआ है। सड़क किनारे दुकानें सजने और सामान रखे जाने के कारण रोजाना घंटों जाम लगता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों, महिलाओं और आम राहगीरों को उठानी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर भी बन आती है। कई बार शांति समिति की बैठकों में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ‘मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा’ स्थानीय विनोद सहनी उर्फ बलियाबी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान हो चुके हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, इसलिए मजबूरी में सड़क पर सब्जी की दुकान लगाकर विरोध जताना पड़ा। हमारा उनका उद्देश्य किसी को परेशान करन नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान खींचना था। सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ रही परेशानी मो. मुस्ताक शाह ने बताया कि पुल घाट पर दोनों ओर मछली विक्रेता और सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ही दुकान लगा लेते हैं। इसके अलावा कई दुकानदार सड़क पर आलू, प्याज समेत अन्य सामान रख देते हैं। ठेला और फुटपाथी दुकानदार भी सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं। परिणामस्वरूप संकरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। समस्या के समाधान का मिला आश्वासन सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। सड़क खाली करकार आवागमन बहाल कराया। प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है। कार्रवाई के दिए निर्देश इधर, बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगर पंचायत, अंचल प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *