नीतीश कुमार 40 साल बाद मौसी के घर पहुंचे:भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, गांव में पूर्व सीएम का भव्य स्वागत; जिंदाबाद के नारे लगाए

नीतीश कुमार 40 साल बाद मौसी के घर पहुंचे:भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, गांव में पूर्व सीएम का भव्य स्वागत; जिंदाबाद के नारे लगाए

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह जिला नालंदा पहुंचे। हरनौत नगर पंचायत स्थित मधोपुर-सबनहुआ गांव में अपनी मौसी के घर जाकर परिजनों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ‘तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन’ रविवार दोपहर जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गांव पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नीतीश कुमार ने गाड़ी से ही हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। गांव में उनका करीब पांच मिनट का ठहराव हुआ। उन्होंने अपनी स्वर्गीय मौसी देव लगन देवी और स्वर्गीय मौसा रामानंद सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 40 साल बाद आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह मौसेरे भाई रामजी प्रसाद ने बताया कि नीतीश कुमार करीब 40 साल बाद यहां आए हैं। पिछली बार जब यहां आए थे, तब वह एक सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे थे। इतने वर्षों बाद उन्हें अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चप्पे-चप्पे पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गांव से लेकर कल्याण बिगहा रोड तक चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान बिहारशरीफ के एसडीएम किसलय श्रीवास्तव, एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल, हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा और कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती ने दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ संभाल रखी थी। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, निरंजन सिंह और रामजी सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कई स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व सीएम को आवेदन भी सौंपे। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, ईओ सौरव सुमन, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, निरंजन सिंह , रामजी सिंह, जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन, नगर जदयू अध्यक्ष श्याम बालक साह, कक्कू, पार्षद प्रतिनिधि परमेंद्र पांडे, बंटी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह जिला नालंदा पहुंचे। हरनौत नगर पंचायत स्थित मधोपुर-सबनहुआ गांव में अपनी मौसी के घर जाकर परिजनों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ‘तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन’ रविवार दोपहर जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गांव पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नीतीश कुमार ने गाड़ी से ही हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। गांव में उनका करीब पांच मिनट का ठहराव हुआ। उन्होंने अपनी स्वर्गीय मौसी देव लगन देवी और स्वर्गीय मौसा रामानंद सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 40 साल बाद आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह मौसेरे भाई रामजी प्रसाद ने बताया कि नीतीश कुमार करीब 40 साल बाद यहां आए हैं। पिछली बार जब यहां आए थे, तब वह एक सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे थे। इतने वर्षों बाद उन्हें अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चप्पे-चप्पे पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गांव से लेकर कल्याण बिगहा रोड तक चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान बिहारशरीफ के एसडीएम किसलय श्रीवास्तव, एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल, हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा और कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती ने दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ संभाल रखी थी। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, निरंजन सिंह और रामजी सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कई स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व सीएम को आवेदन भी सौंपे। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, ईओ सौरव सुमन, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, निरंजन सिंह , रामजी सिंह, जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन, नगर जदयू अध्यक्ष श्याम बालक साह, कक्कू, पार्षद प्रतिनिधि परमेंद्र पांडे, बंटी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *