गांधी नगर वार्ड की सड़कें बारिश में बनीं जानलेवा:गड्ढों से परेशान लोग बोले- अब आंदोलन होगा

गांधी नगर वार्ड की सड़कें बारिश में बनीं जानलेवा:गड्ढों से परेशान लोग बोले- अब आंदोलन होगा

महराजगंज नगर पालिका परिषद के गांधी नगर वार्ड नंबर-16 की सड़कें बदहाल स्थिति में पहुंच गई हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। वार्ड निवासी रमाशंकर, ब्रह्मानंद और केडी श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। कई बार नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *