भागलपुर में ‘सहयोग शिविर’ के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने नाथनगर से लोजपा विधायक(आर.) मिथुन यादव को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताने लगे। लोगों का आरोप था कि महज कुछ दिन का समय है, फिर गंगा में पानी बढ़ जाएगी। जिससे कटाव होना शुरू हो जाएगा, लेकिन कटावरोधी कार्य पूरी तरह से धीमी गई से चल रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, जमीन पर कोई ठोस काम नहीं दिख रहा। मामला सबौर प्रखंड के मामलखा पंचायत से जुड़ा है। समस्या के समाधान का आश्वासन विरोध के बीच विधायक मिथुन यादव ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने माना कि कटाव निरोधी कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसी कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की चिंता जायज है। तीन दिन बाद वह खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे। परिवार के बीच इस तरह का आक्रोश होता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन समस्या का समाधान जरूरी है। अधिकारियों को सौंपे आवेदन मंगलवार को पंचायत के हाई स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में मंत्री, अधिकारी और अलग-अलग विभागों के कर्मी पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक भाषण और फोटो सेशन से हुई, जिसके बाद मंत्री और कई अधिकारी वहां से निकल गए। फिर विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने आवेदन लेकर कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया, लेकिन सबसे अधिक गुस्सा गंगा कटाव को लेकर देखने को मिला। धीमी गति से काम चल रहा है ग्रामीण सुनील मंडल ने बताया कि कटाव लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। खेत, घर और सड़कें खतरे में है, लेकिन कटाव निरोधी कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक से तत्काल स्थायी समाधान निकालने और कटावरोधी कार्य तेज कराने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण बिशु मंडल ने कहा कि गंगा का कटाव अब आबादी के बेहद करीब पहुंच चुका है। बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी काम नहीं हुआ है। कई महीने गुजर गए, लेकिन सिर्फ कागजी प्रक्रिया चल रही है। अब सावन का महीना आने वाला है और बारिश शुरू होते ही कटाव होने लगेगा। भागलपुर में ‘सहयोग शिविर’ के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने नाथनगर से लोजपा विधायक(आर.) मिथुन यादव को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर विरोध जताने लगे। लोगों का आरोप था कि महज कुछ दिन का समय है, फिर गंगा में पानी बढ़ जाएगी। जिससे कटाव होना शुरू हो जाएगा, लेकिन कटावरोधी कार्य पूरी तरह से धीमी गई से चल रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, जमीन पर कोई ठोस काम नहीं दिख रहा। मामला सबौर प्रखंड के मामलखा पंचायत से जुड़ा है। समस्या के समाधान का आश्वासन विरोध के बीच विधायक मिथुन यादव ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने माना कि कटाव निरोधी कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसी कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की चिंता जायज है। तीन दिन बाद वह खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे। परिवार के बीच इस तरह का आक्रोश होता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन समस्या का समाधान जरूरी है। अधिकारियों को सौंपे आवेदन मंगलवार को पंचायत के हाई स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में मंत्री, अधिकारी और अलग-अलग विभागों के कर्मी पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक भाषण और फोटो सेशन से हुई, जिसके बाद मंत्री और कई अधिकारी वहां से निकल गए। फिर विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने आवेदन लेकर कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया, लेकिन सबसे अधिक गुस्सा गंगा कटाव को लेकर देखने को मिला। धीमी गति से काम चल रहा है ग्रामीण सुनील मंडल ने बताया कि कटाव लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। खेत, घर और सड़कें खतरे में है, लेकिन कटाव निरोधी कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक से तत्काल स्थायी समाधान निकालने और कटावरोधी कार्य तेज कराने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण बिशु मंडल ने कहा कि गंगा का कटाव अब आबादी के बेहद करीब पहुंच चुका है। बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी काम नहीं हुआ है। कई महीने गुजर गए, लेकिन सिर्फ कागजी प्रक्रिया चल रही है। अब सावन का महीना आने वाला है और बारिश शुरू होते ही कटाव होने लगेगा।


