सीकर में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, हीटवेव चली:दिन में सड़कों पर सन्नाटा, रातभर चल रही गर्म हवाएं

सीकर में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, हीटवेव चली:दिन में सड़कों पर सन्नाटा, रातभर चल रही गर्म हवाएं

सीकर समेत पूरा शेखावाटी भीषण गर्मी की चपेट में है। आज सुबह से तेज धूप और लू के थपेड़ों से त्रस्त नजर आए। सीकर में पिछले 6 दिन से प्रचंड गर्मी पड़ रही हैं। तेज गर्मी की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हाे गई हैं तो वहीं, रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। अगले 4 दिन मौसम ड्राई रहेगा और गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। गर्म हवाएं चलने की वजह से सीकर में पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। पिछले 3 दिन से धूप की तपिश बढ़ गई है। दिन में लू की वजह से आमजन प्रभावित हैं। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने की वजह से आसमान साफ हो गया है। आमजन दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं, धूप से बचाव के लिए गमछा-दुपट्टा बांधकर ही बाहर निकल रहे हैं। बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से आज दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *