पटना पूर्वी इलाके की बहादुरपुर और सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहादुरपुर इलाके के रेलवे लाइन से सटे पंचवटी नगर स्थित एक मकान से 2050 पीस नशीली सुई, एक पिस्टल बरामद की गई है। इसके अलावा सुल्तानगंज इलाके से 62.13 ग्राम अफीम, कैश 37300, स्मार्टफोन 6 बरामद किये गए हैं। पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने दोनों मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशीली सी की खरीद बिक्री और तस्करी में 6 और अफीम की खरीद बिक्री में शामिल एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। 150 प्लास्टिक के छोटे छोटे डिबिया में अफीम मिला दोनों मामलों में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीपी गुप्ता के मकान में रह रहे किराएदार के बारे में सूचना मिली कि सारण का रहने वाला अमित कुमार उर्फ सोनू इलाके में अफीम की खरीद बिक्री और तस्करी करता है। इसी सूचना के आधार पर जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे से 300 प्लास्टिक के छोटे छोटे डिबिया में अफीम पाया गया। जिसका वजन 62.13 ग्राम है। इसके अलावा कमरे से 6 स्मार्टफोन, 15 लाइटर मिले हैं। पर डिब्बे के हिसाब से इसे 200 से 400 रुपये तक बेचते थे। अमित ने पूछताछ में बताया कि जो अफीम खरीदने के बाद रुपए नहीं दे पा रहे थे उनके मोबाइल फोन वगैरह ले लिया करता था। फिर इसे बेचकर रुपए वसूलते थे या दूसरे काम में इस्तेमाल करते थे। फिलहाल इसकी निशानदेही पर और लोगों की भी तलाश जारी है। 2000 पीस नशीली सुई बरामद बहादुरपुर थानेदार शुभम झा ने पंचवटी नगर रेलवे लाइन से सटे एक मकान में छापेमारी कर 2020 नशीली सुई बरामद की है। इस मामले में खुलासा करते हुए पूर्वी एसपी पटना ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली की पंचवटी नगर में राकेश कुमार के मकान से नशीली सुई की खरीद बिक्री की जा रही है। छापेमारी के दौरान यहां से एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 2000 पीस नशीली सुई बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिस्तौल का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और नशीली सुई खरीदने आए लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल करते थे। फिलहाल इनकी निशानदेही पर और लोगों की खोजबीन जारी है। पटना पूर्वी इलाके की बहादुरपुर और सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहादुरपुर इलाके के रेलवे लाइन से सटे पंचवटी नगर स्थित एक मकान से 2050 पीस नशीली सुई, एक पिस्टल बरामद की गई है। इसके अलावा सुल्तानगंज इलाके से 62.13 ग्राम अफीम, कैश 37300, स्मार्टफोन 6 बरामद किये गए हैं। पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने दोनों मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशीली सी की खरीद बिक्री और तस्करी में 6 और अफीम की खरीद बिक्री में शामिल एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। 150 प्लास्टिक के छोटे छोटे डिबिया में अफीम मिला दोनों मामलों में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीपी गुप्ता के मकान में रह रहे किराएदार के बारे में सूचना मिली कि सारण का रहने वाला अमित कुमार उर्फ सोनू इलाके में अफीम की खरीद बिक्री और तस्करी करता है। इसी सूचना के आधार पर जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे से 300 प्लास्टिक के छोटे छोटे डिबिया में अफीम पाया गया। जिसका वजन 62.13 ग्राम है। इसके अलावा कमरे से 6 स्मार्टफोन, 15 लाइटर मिले हैं। पर डिब्बे के हिसाब से इसे 200 से 400 रुपये तक बेचते थे। अमित ने पूछताछ में बताया कि जो अफीम खरीदने के बाद रुपए नहीं दे पा रहे थे उनके मोबाइल फोन वगैरह ले लिया करता था। फिर इसे बेचकर रुपए वसूलते थे या दूसरे काम में इस्तेमाल करते थे। फिलहाल इसकी निशानदेही पर और लोगों की भी तलाश जारी है। 2000 पीस नशीली सुई बरामद बहादुरपुर थानेदार शुभम झा ने पंचवटी नगर रेलवे लाइन से सटे एक मकान में छापेमारी कर 2020 नशीली सुई बरामद की है। इस मामले में खुलासा करते हुए पूर्वी एसपी पटना ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली की पंचवटी नगर में राकेश कुमार के मकान से नशीली सुई की खरीद बिक्री की जा रही है। छापेमारी के दौरान यहां से एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 2000 पीस नशीली सुई बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिस्तौल का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और नशीली सुई खरीदने आए लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल करते थे। फिलहाल इनकी निशानदेही पर और लोगों की खोजबीन जारी है।


