पटना- नशीले इंजेक्शन, पिस्टल के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार:ई-रिक्शा से घूम-घूमकर बेचते थे सुई, हथियार-कारतूस के साथ 8 चोरी की गाड़ियां भी जब्त

पटना- नशीले इंजेक्शन, पिस्टल के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार:ई-रिक्शा से घूम-घूमकर बेचते थे सुई, हथियार-कारतूस के साथ 8 चोरी की गाड़ियां भी जब्त

पटना पूर्वी इलाके के सुल्तानगंज, मालसलामी और अगमकुआं थाना क्षेत्र से नशे के इंजेक्शन और चोरी की बाइक के साथ 10 अपराधी पकड़े गए हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया, सुल्तानगंज थाने को सूचना मिली कि ई-रिक्शा पर घूम-घूमकर नशीली सुई बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर ग़रहुआ टोला के पास ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राहुल कुमार, विक्की कुमार को नशीली सुई के साथ पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर मलेरिया ऑफिस के पास स्थित मॉल 99 के सामने से सूर्य उर्फ अभिषेक और विशाल को नशीली सुई के साथ अरेस्ट किया गया। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर पीरबहोर इलाके से अफजल और मोहम्मद राजू को एक पिस्टल और 4 राउंड जिंदा कारतूस, नशे की सुई 28760 कैश के साथ गिरफ्तार किया गया। मोबाइल फोन लेकर इंजेक्शन देते थे इनके पास से कुल 340 पीस एविल इंजेक्शन, बुप्रेनोरफिन हाइड्रोक्लोराइड 117 पीस, एक ई-रिक्शा, 19 स्मार्टफोन, 13 कीपैड, 29420 रुपए कैश मिले हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा मोबाइल फोन लेकर भी नशे के इंजेक्शन वगैरह प्रोवाइड करा दिए जाते थे। 8 चोरी की बाइक भी मिली पूर्वी एसपी ने बताया, अगमकुआं और मालसलामी इलाके से बाइक के साथ 4 अपराधी पकड़े गए हैं। पकड़े गए अपराधियों के नाम मोहम्मद अफरीदी, राहुल कुमार, ओम कुमार और छोटू कुमार ठठेरा है। उनके पास से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 7 स्कूटी, 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मो.अफरीदी के अगमकुआं, आलमगंज में 4 आपराधिक इतिहास पाए गए हैं। राहुल कुमार के खाजेकला और अगमकुआं में 2 अपराधी के इतिहास मिले हैं। छोटू कुमार ठठेरा का मालसलामी में एक अपराधी के इतिहास मिला है। ओमप्रकाश का चौक थाना में एक आपराधिक इतिहास मिला है। पटना पूर्वी इलाके के सुल्तानगंज, मालसलामी और अगमकुआं थाना क्षेत्र से नशे के इंजेक्शन और चोरी की बाइक के साथ 10 अपराधी पकड़े गए हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया, सुल्तानगंज थाने को सूचना मिली कि ई-रिक्शा पर घूम-घूमकर नशीली सुई बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर ग़रहुआ टोला के पास ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राहुल कुमार, विक्की कुमार को नशीली सुई के साथ पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर मलेरिया ऑफिस के पास स्थित मॉल 99 के सामने से सूर्य उर्फ अभिषेक और विशाल को नशीली सुई के साथ अरेस्ट किया गया। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर पीरबहोर इलाके से अफजल और मोहम्मद राजू को एक पिस्टल और 4 राउंड जिंदा कारतूस, नशे की सुई 28760 कैश के साथ गिरफ्तार किया गया। मोबाइल फोन लेकर इंजेक्शन देते थे इनके पास से कुल 340 पीस एविल इंजेक्शन, बुप्रेनोरफिन हाइड्रोक्लोराइड 117 पीस, एक ई-रिक्शा, 19 स्मार्टफोन, 13 कीपैड, 29420 रुपए कैश मिले हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा मोबाइल फोन लेकर भी नशे के इंजेक्शन वगैरह प्रोवाइड करा दिए जाते थे। 8 चोरी की बाइक भी मिली पूर्वी एसपी ने बताया, अगमकुआं और मालसलामी इलाके से बाइक के साथ 4 अपराधी पकड़े गए हैं। पकड़े गए अपराधियों के नाम मोहम्मद अफरीदी, राहुल कुमार, ओम कुमार और छोटू कुमार ठठेरा है। उनके पास से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 7 स्कूटी, 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मो.अफरीदी के अगमकुआं, आलमगंज में 4 आपराधिक इतिहास पाए गए हैं। राहुल कुमार के खाजेकला और अगमकुआं में 2 अपराधी के इतिहास मिले हैं। छोटू कुमार ठठेरा का मालसलामी में एक अपराधी के इतिहास मिला है। ओमप्रकाश का चौक थाना में एक आपराधिक इतिहास मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *