सतना में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत:सीएमएचओ ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति; चक्काजाम करने वाले 15 नामजद सहित 45 पर FIR

सतना में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत:सीएमएचओ ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति; चक्काजाम करने वाले 15 नामजद सहित 45 पर FIR

सतना के पाठक नर्सिंग होम में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद पन्ना निवासी मरीज रवि रजक की मौत के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। वहीं, घटना के बाद कोलगवां थाना व अस्पताल के बाहर हंगामा करने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। सीएमएचओ ने जांच समिति को 7 दिन के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं और पुलिस दर्ज मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मां का आरोप- गलत सर्जरी के कारण बिगड़ी हालत, रीवा में हुई मौत पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी मृतक की मां माया रजक ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र रवि रजक का पाठक नर्सिंग होम में किडनी की पथरी का ऑपरेशन हुआ था। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और गलत सर्जरी के कारण रवि की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉ. वीके गौतम की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है। समिति की अध्यक्षता जिला अस्पताल के मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. वीके गौतम करेंगे। इसमें सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. आलोक खन्ना, डॉ. सुधीर सिंह और डीपीएचएनओ उमा वर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष अग्रवाल लिपिकीय कार्य संभालेंगे। टीम को शिकायत के सभी बिंदुओं की गहन जांच कर 7 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। हंगामा और चक्काजाम करने वाले 15 लोगों पर नामजद FIR मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सतना पहुंचकर कोलगवां थाना और पाठक हॉस्पिटल के बाहर हंगामा किया था तथा हाईवे जाम कर विरोध जताया था। पुलिस ने आम रास्ता रोकने के आरोप में 15 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में पुष्पेंद्र दहिया (कटिया), सुरेंद्र रजक, हीरालाल रजक, सपना रजक (सभी गहरा नाला), सुशील रजक (पिथौराबाद नागौद), विनोद रजक, नागेंद्र रजक (आमा सिंहपुर), दिनेश रजक (कोलगवां), विनोद रजक, सुखेंद्र रजक (अमानगंज पन्ना), पवन रजक (पन्ना), छोटू रजक, राहुल रजक और उर्मिला रजक शामिल हैं। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *