दमोह में अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्री बस:9 यात्री गंभीर घायल; परिजनों ने चालक पर लगाया नशे का आरोप

दमोह में अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्री बस:9 यात्री गंभीर घायल; परिजनों ने चालक पर लगाया नशे का आरोप

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत धुनगी नाला के पास शुक्रवार दोपहर यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस का चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। नोहटा पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। शराब के नशे में था ड्राइवर लरगंवा गांव निवासी मनोहर आदिवासी, जो सिंगपुर से लरगंवा जा रहे थे। उसने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उनकी पत्नी भारती हादसे में घायल हुई हैं। मनोहर ने आरोप लगाया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और बार-बार नीचे की ओर देख रहा था, तभी बस पलट गई। पिपरिया गांव की रहने वाली एक अन्य घायल महिला सीमा आदिवासी ने बताया कि वह बनवार जा रही थीं। उनके बस में बैठते ही 10 कदम चलने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और वह घायल हो गईं। देखिए तस्वीरें… बस पलटने से 8 यात्री घायल यात्री बस प्रतिदिन भजिया से बांदकपुर के बीच चलती है। बताया जा रहा है कि बस काफी पुरानी और कंडम हालत में थी, इसके बावजूद वह सड़कों पर चल रही थी। सिमरी गांव निवासी देशरानी सेन भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्होंने बताया कि वह रौंड जा रही थी, लेकिन रास्ते में बस पलटने से वह घायल हो गई। सभी घायलों को दो 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा 60,सीमा राजगौंड 26 , देशरानी सेन 50, आकाश विश्वकर्मा, गोपाल 46, अर्चना,आयुषी 9, बाबूलाल वंशवर्ती पिता भुज्जी निवासी खमरिया मानगढ़ शामिल हैं। टीआई बोले-करीब 8 यात्री घायल हुए नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया की जानकारी मिली थी महादेवघाट के पास से बस निकल रही थी जो रास्ते में पलट गई है। जिसमें करीब 8 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है साथ ही बस के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *