भोपाल के कमला नगर इलाके में एक तलाकशुदा महिला से युवक ने करीब पांच साल रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का भरोसा दिलाया था। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। टीआई निरूपमा पांडे के मुताबिक 31 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र में रहती है। 2021 में उसके मोबाइल पर रॉग नंबर से कॉल आया था। शादी करने का किया वादा इसके बाद दोनों के बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने अपना नाम सुरेंद्र राय बताया और मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। जहां आरोपी युवक ने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है और वह उससे शादी करना चाहता। आरोपी युवक फरार उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर गुरुवार को पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


