मुजफ्फरनगर में निकलेगी परशुराम शोभायात्रा:टाउन हॉल से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, आकर्षक झांकियां शामिल होंगी

मुजफ्फरनगर में निकलेगी परशुराम शोभायात्रा:टाउन हॉल से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, आकर्षक झांकियां शामिल होंगी

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए भंडारों की व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होगी। यह मालवीय चौक, अंसारी रोड, बकरा मार्केट, आबकारी रोड, हनुमान चौक और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पहुंचेगी। इसके उपरांत यात्रा झांसी की रानी और सदर बाजार से गुजरकर टाउन हॉल पर ही समाप्त होगी। यात्रा में जिले के पांच प्रमुख बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी, जिनमें फरसा और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस वर्ष भगवान परशुराम स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। यह शोभा यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण रहेगा।प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *