पंचकूला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर शुक्रवार को सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के अनुसार दोनों के पास करोड़ों की चल-अचल संपति है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के शपथ पत्र अनुसार, उनके पास करीब 2.49 लाख रुपए कैश मौजूद हैं। 7 अलग-अलग बैंक खातों में भी दपंती का 11 लाख रुपए जमा है। वहीं, भारद्वाज दपंती ने 7 लोगों को भी लाखों रुपए का कर्ज दे रखा है। इतना ही नहीं सुधा के पास 495 ग्राम सोना तथा उनके पति संजीव भारद्वाज के पास 103 ग्राम सोना व 32 बोर रिवॉल्वर और 12 बोर दोनाली बंदूक भी हैं। सुधा भारद्वाज के पास केवल स्कूटी है लेकिन उनके पति के पास फोर्ड इंडेवर कार है। 7 लोगों को दिया लोन, पति ने भी दिया कर्ज BJP प्रत्याशी श्याम लाल बंसल: जमीन में करोड़ों का निवेश भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के शपथ पत्र में सबसे बड़ी संपत्ति जमीन के रूप में सामने आई है। उनके पास करीब ₹12.20 करोड़ की कृषि भूमि है, जबकि उनकी पत्नी के नाम ₹45.70 करोड़ की जमीन दर्ज है। बंसल परिवार की अंबाला व पंचकूला में खेती योग्य जमीनें हैं। बंसल के पास 3 प्रापॅर्टी तथा उनकी पत्नी के पास 5 प्रापॅर्टी हैं। वहीं, बंसल के खातों में भी करीब 33 लाख रुपए तथा उनकी पत्नी के खातों में 9 करोड़ रुपए जमा हैं। प्रॉपर्टी-कैश, जमीन तथा गोल्ड सहित हर मामले में बंसल की पत्नी उनसे अमीर हैं। बंसल के पास एक 2015 मॉडल की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी है। जिसकी कीमत करीब ₹15.86 लाख दर्शाई गई है। बंसल दंपति के पास आभूषण


