जमुई के नवोदय विद्यालय बरहट स्थित छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में कचहरी चौक को जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। छात्र का शव शुक्रवार दोपहर को हॉस्टल के बाथरूम में गमछे के फंदे से लटका मिला था। सहपाठियों ने उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद पंडित के बेटे आनंद कुमार के रूप में हुई है। वो कक्षा 10 में पढ़ता था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थाना पुलिस और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आनंद कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने दावा किया कि छात्र के शरीर, विशेषकर पीठ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं। वहीं, विद्यालय के प्रिंसिपल सुजीत कुमार और शिक्षकों ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि छात्र कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई के नवोदय विद्यालय बरहट स्थित छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में कचहरी चौक को जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। छात्र का शव शुक्रवार दोपहर को हॉस्टल के बाथरूम में गमछे के फंदे से लटका मिला था। सहपाठियों ने उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद पंडित के बेटे आनंद कुमार के रूप में हुई है। वो कक्षा 10 में पढ़ता था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थाना पुलिस और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आनंद कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने दावा किया कि छात्र के शरीर, विशेषकर पीठ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं। वहीं, विद्यालय के प्रिंसिपल सुजीत कुमार और शिक्षकों ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि छात्र कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


