PAK vs ENG 3rd Test: BCCI को कॉपी करके भी मजबूत टीम नहीं बना पा रहा PCB, जानें असल वजह

PAK vs ENG 3rd Test: BCCI को कॉपी करके भी मजबूत टीम नहीं बना पा रहा PCB, जानें असल वजह

Pakistan vs England 3rd Test: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तर्ज पर लगातार टीम में बदलाव कर रहा है। लेकिन, हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बीसीसीआई की तरह ही उसने कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर युवाओं पर भरोसा जताया, लेकिन स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली है। 2023 के क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के बाद से पाकिस्तान टीम की लीडरशिप में लगातार बदलाव हुए, कई चेयरमैन, कप्‍तान, कोच और सिलेक्टर बदले गए। हाल ही में इंग्‍लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में सीरीज गंवाने के बाद 7 खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया। हेड कोच सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन को लाया गया, लेकिन तीसरे और आखिरी एजबेस्‍टन टेस्‍ट में भी पाक टीम हार की दहलीज पर खड़ी है।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में आखिरी पायदान पर खिसकी

टेस्‍ट क्रिकेट में पाकिस्‍तान टीम की हालत सबसे ज्‍यादा खराब है। इस फॉर्मेट में उसने आखिरी बार अपने घर में इंग्‍लैंड को मात दी थी। अक्‍टूबर 2024 में खेली गई उस सीरीज में पाकिस्‍तान ने तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। लेकिन, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में उसकी हालत सबसे ज्‍यादा खस्‍ता है। WTC 25-27 की पॉइंट्स टेबल में वह आखिरी यानी 9वें पायदान पर है। वेस्‍टइंडीज में 1-1 से सीरीज ड्रॉ कराने के बाद अब वह इंग्‍लैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हार चुकी है और तीसरे टेस्‍ट में हार के साथ उस पर क्‍लीन स्‍वीप का खतरा मंडरा रहा है।

पाकिस्तान के टेस्ट सीरीज के नतीजे

सीजन सीरीज विपक्षी टीम नतीजा
2024/25 इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा इंग्लैंड 2-1 (3 मैच)
2024/25 पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका दौरा दक्षिण अफ्रीका 0-2 (2 मैच)
2024/25 वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा वेस्टइंडीज 1-1 (2 मैच)
2025/26 दक्षिण अफ्रीका का पाकिस्तान दौरा दक्षिण अफ्रीका 1-1 (2 मैच)
2026 पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा बांग्लादेश 0-2 (2 मैच)
2026 पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा वेस्टइंडीज 1-1 (2 मैच)
2026 पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा इंग्लैंड सीरीज जारी

चार साल पहले भारत के खिलाफ दर्ज की थी आखिरी जीत

हर चीज में भारत को कॉपी करने वाली पाकिस्‍तान की टीम को भारत के खिलाफ आखिरी जीत सितंबर 2022 में मिली थी। जब उसने दुबई में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम को पांच विकेट से हराया था। उसके बाद से वह भारत से टी20 और वनडे फॉर्मेट में 9 मैच हार चुकी है। टीम इंडिया ने उसे आखिरी बार 15 फरवरी 2026 को टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 61 रन से शिकस्‍त दी थी।

भारत-पाकिस्तान: वनडे और टी20 के 2022 से मैच के नतीजे

तारीख फॉर्मेट मैदान विजेता नतीजा
15 फरवरी 2026 टी20आई कोलंबो भारत 61 रन
28 सितंबर 2025 टी20आई दुबई भारत 5 विकेट
21 सितंबर 2025 टी20आई दुबई भारत 6 विकेट
14 सितंबर 2025 टी20आई दुबई भारत 7 विकेट
23 फरवरी 2025 वनडे दुबई भारत 6 विकेट
9 जून 2024 टी20आई न्यूयॉर्क भारत 6 रन
14 अक्टूबर 2023 वनडे अहमदाबाद भारत 7 विकेट
10-11 सितंबर 2023 वनडे कोलंबो भारत 228 रन
2 सितंबर 2023 वनडे पल्लेकेले कोई नतीजा नहीं
23 अक्टूबर 2022 टी20आई मेलबर्न भारत 4 विकेट
4 सितंबर 2022 टी20आई दुबई पाकिस्तान 5 विकेट

आखिर क्‍यों सफल नहीं हो रहा PCB?

पीसीबी के प्रमुख और पाकिस्‍तान सरकार में गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भी पाकिस्‍तान टीम के सफल नहीं होने की सबसे बड़ी वजह माना जाता है। क्‍योंकि बीसीसीआई पेशेवर और स्वतंत्र रूप से काम करता है। जहां क्रिकेट की जानकारी रखने वाले लोग या पूर्व खिलाड़ी महत्‍वपूर्ण पदों पर हैं। इसके विपरीत पीसीबी में सियासी नियुक्तियां की जाती हैं। बार-बार बोर्ड प्रमुख बदला जाता है। सीरीज हारते ही कप्‍तान बदल जाता है।

खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने के जज्‍बे की कमी

लॉर्ड्स टेस्‍ट के दौरान सभी ने देखा कि इमाम-उल-हक दोनों पारियों में बल्‍लेबाजी करने नहीं आए। जबकि वह पट्टी बांधकर मैदान पर प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। इसको लेकर उन्‍हें कई दिग्‍गजों ने लताड़ भी लगाई। जबकि इसके विपरीत जब भारतीय टीम फंसती है, तो खिलाड़ी गंभीर चोट के बावजूद मैदान पर उतरते हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्‍ट दौरे पर ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्‍चर था, लेकिन इसके बाद भी वह क्रीज पर उतरे और टीम को मुश्किल से उबारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *