Ind vs Afg: वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से अजिंक्‍य रहाणे ने चुनी ओपनिंग जोड़ी, बोले- वह अभी इंतजार करे

Ind vs Afg: वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से अजिंक्‍य रहाणे ने चुनी ओपनिंग जोड़ी, बोले- वह अभी इंतजार करे

Sanju Samson or Vaibhav Sooryavanshi: हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे संजू सैमसन की टी20 टीम में वापसी से बेहद खुश हैं। वे चाहते हैं कि संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करें और वैभव सूर्यवंशी अभी इंतजार करें, उनका समय आएगा। 

Ajinkya Rahane on Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को लगता है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का समय भी आएगा। लेकिन, भारत को अभी उसी टॉप-थ्री कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहिए, जिसने T20 वर्ल्ड कप 2026 का का खिताब जिताया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी का समर्थन किया। ज्ञात हो कि इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बाद संजू को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वैभव को मैनचेस्टर में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद उन्‍होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

‘वैभव को आगे मौके मिलेंगे’

अजिंक्‍य रहाणे ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि टॉप तीन में वही होने चाहिए, जो वर्ल्ड कप में खेले थे। सैमसन ने अच्छा किया है, लेकिन दो या तीन खराब पारी के बाद उसे ड्रॉप कर दिया गया। मैं चाहता हूं कि उसे एक और मौका मिले। अभिषेक और ईशान ने भी हमारे लिए अच्छा किया है। उन्होंने आगे कहा कि वैभव को आगे मौके मिलेंगे, उसका समय आएगा। लेकिन, अभी के लिए मुझे लगता है कि टॉप तीन में सैमसन, अभिषेक और ईशान होने चाहिए, जिन्होंने वर्ल्ड कप में योगदान दिया था।

‘उसे बस अपना गेम खेलना चाहिए’

रहाणे ने सैमसन की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि मैं संजू सैमसन को टीम में वापस देखकर खुश हूं। वह वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज थे। यह उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उसके साथ ऐसी चीजें हो रही थीं, जो उसके कंट्रोल में नहीं थीं। लेकिन, वह एक मैच-विनर है और उसकी वापसी से टीम मजबूत होती है। सूर्यवंशी के लिए रहाणे का मैसेज सब्र और आजादी का था। उन्‍होंने कहा कि उसे अभी बस अपना गेम खेलना चाहिए। उसे उस गेम को सपोर्ट करना चाहिए, जिसकी वजह से वह इंडियन टीम में आया है। यह उसके करियर और इंटरनेशनल क्रिकेट का बहुत शुरुआती स्टेज है।

उन्‍होंने कहा कि अभी के लिए, उसे ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है और उसे आजाद छोड़ देना चाहिए। वह जितना खेलता रहेगा दो या तीन साल बाद उसका गेम बदल जाएगा। उसके लिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा। क्रिकेट स्किल्स के अलावा, मैदान के बाहर भी बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। यह उसके लिए एक चैलेंज होगा।

‘उसे अपने गेम में कुछ बदलाव करने होंगे’

रहाणे ने अंत में कहा कि अगर हम क्रिकेट स्किल्स की बात करें, तो हमने देखा कि वैभव ने आईपीएल में कितनी अच्छी बैटिंग की और लगातार रन बनाए। उसने इंडिया ए के लिए रन बनाए और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन के लिए भी रन बनाए। उन्होंने कहा कि उसने कंसिस्टेंसी दिखाई है। उसके लिए बस एक ही चीज होगी कि वह मेंटली बैलेंस्ड और स्टेबल रहे, ताकि वह वैसे ही खेलता रहे जैसे वह खेलता है। हां, उसे अपने गेम में कुछ बदलाव करने होंगे, लेकिन उसके लिए समय है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *