Chhattisgarh Women Cricket Team: सरगुजा क्रिकेट संघ के कोच मृगांक ने भरी ऊंची उड़ान, यहां के खिलाडिय़ों को लंबे समय से सीखा रहे थे खेल की बारीकियां
अंबिकापुर। सरगुजा क्रिकेट संघ के कोच मृगांक साहू को छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 टीम (CG Women Cricket Head coach) का हेड कोच नियुक्त किया गया है। लंबे समय से युवा खिलाडिय़ों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाकर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने वाले मृगांक साहू की इस उपलब्धि से सरगुजा के क्रिकेट (Cricket News) खिलाडिय़ों में खुशी की लहर है। मृगांक साहू लंबे समय से सरगुजा क्रिकेट संघ में युवा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर सरगुजा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि 5 से 30 अगस्त तक आयोजित वीमेंस अंडर-19 के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इस शिविर में बीसीसीआई लेवल-2 क्वालीफाई स्तर की उन्नत ट्रेनिंग दी गई। शिविर के दौरान उनके तकनीकी ज्ञान, अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 टीम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
सरगुजा क्रिकेट संघ (Surguja Cricket Sangh) के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने मृगांक साहू की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और युवा खिलाडिय़ों के प्रति समर्पण टीम के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। फिलहाल संघ के कोच अलंकार तिवारी युवा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मृगांक साहू के नई भूमिका में जिम्मेदारी संभालने के बाद वे टीम की तैयारियों, रणनीति और प्रदर्शन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे।
अंडर-23 चयन मैच में कृष और रोहित का चयन
इधर कोल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ अंडर-23 सिलेक्शन मैच में सरगुजा के दो युवा खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें बल्लेबाज विकेटकीपर कृष चोपड़ा और मीडियम फास्ट गेंदबाज रोहित यादव (Fast Bowler Rohit Yadav) शामिल हैं।

चयन मैच में दोनों खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित यादव ने पहली पारी में 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं कृष चोपड़ा ने 50 गेंदों पर 70 रन की आक्रामक पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

(Photo- Patrika)
Cricketer Ashutosh Singh: सीनियर टीम चुने गए आशुतोष सिंह
वहीं छत्तीसगढ़ सीनियर टीम में भी सरगुजा के 2 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें बल्लेबाज आशुतोष सिंह और विकेटकीपर राहुल प्रधान शामिल हैं। यह टूर्नामेंट बीसीसीआई (BCCI) द्वारा बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है।
Sports – Patrika | CMS

