बीजेपी के युवा नेता की दर्दनाक मौत, शहडोल में सड़क पर पड़ा मिला शव

Rahul Dwivedi- मध्यप्रदेश में बीजेपी के एक युवा नेता की दर्दनाक मौत हो गई है। शहडोल में वाहन हादसे में बीजेपी युवा मोर्चा के करकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की मौत हुई। शहडोल-रीवा हाईवे पर जोरा पुलिया के पास दुर्घटना में उनके दोस्त अतुल तिवारी की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। करकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी के शव सड़क पर पड़े मिले। शनिवार देर रात को यह हादसा हुआ। रविवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल और निवास स्थान पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद राहुल द्विवेदी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। इधर पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि वे अपने दोस्त अतुल के साथ शनिवार रात अपने गांव से बाइक से झिरिया गए, राहुल द्विवेदी वहां एक शादी में पहुंचे

युवा नेता राहुल द्विवेदी टिहकी गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि वे अपने दोस्त अतुल के साथ शनिवार रात अपने गांव से बाइक से झिरिया गए थे। राहुल द्विवेदी वहां एक शादी में पहुंचे। देर रात जब वे घर वापस लौट रहे थे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सुबह राहुल द्विवेदी और अतुल के शव सड़क किनारे दिखे, लोगों ने पुलिस को सूचित किया, अधिकारियों ने मौके पर आकर शव बरामद किए

जोरदार टक्कर के कारण राहुल द्विवेदी और अतुल बाइक से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सुबह राहुल द्विवेदी और अतुल के शव सड़क किनारे पड़े दिखे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर राहुल द्विवेदी और अतुल के शव बरामद किए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परिचित व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे, युवा बेटे के देहांत से परिजन गमगीन हो गए

ब्यौहारी पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। राहुल द्विवेदी की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश करने के लिए रास्ते के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। राहुल द्विवेदी के निधन की खबर सुनते ही बीजेपी में शोक छा गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परिचित व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। युवा बेटे के देहांत से परिजन गमगीन हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *