हंसी के पीछे छिपा दर्द: कॉमेडियन दिनेश हिंगू की मजबूरी, डॉक्टर की फीस के लिए 86 की उम्र में तलाश रहे काम

हंसी के पीछे छिपा दर्द: कॉमेडियन दिनेश हिंगू की मजबूरी, डॉक्टर की फीस के लिए 86 की उम्र में तलाश रहे काम

Dinesh Hingoo: 60 के दशक से लेकर 2010 तक इंडस्ट्री में अपने कॉमिक अंदाज और अभिनय से कॉमेडियन दिनेश हिंगू ने लोगों को हंसाया है। इस वेटरन एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई। बता कि अब दिनेश हींगू की उम्र 86 साल है। हाल ही में उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी उनको काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है, क्योंकि उन्हें अपने इलाज के लिए पैसों की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Dinesh Hingoo Viral Video)

इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिनेश हिंगू कह रहे है, “मैं 86 साल का हूं। मैं कभी-कभी काम पर जाता हूं। हाल ही में मैं गिर गया था और मुझे चोट लग गई थी। अब ठीक है, लेकिन मुझे डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसों की जरूरत है।” इसके आगे उन्होंने कहा, डॉक्टर कभी 5000 रुपये मांगते हैं, कभी 6000 रुपये। लेकिन कैरेक्टर आर्टिस्ट को इतने पैसे नहीं मिलते।

मुझे डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे चाहिए

आगे एक्टर ने बताया, “मैंने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया है। मैंने गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ये भी बताया कि 86 साल की उम्र में भी मैं कभी-कभी काम पर जाता हूं। मुझे डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे चाहिए।”

दिनेश हिंगू का एक्टिंग करियर

दिनेश हिंगू ने दशकों तक अपने हास्य से दर्शकों को हंसाया है और उनकी कुछ सबसे यादगार कॉमेडी फिल्मों में ‘बाजीगर’, ‘हमराज’, ‘साजन’ और ‘नो एंट्री’ के नाम शामिल हैं। और अगर बात की जाए उनके पारसी किरदारों की तो अपने इन भूमिकाओं को उन्होंने अपनी कॉमेडी यादगार बना दिया है, लोग आज भी उनके इन किरदारों को देखकर हंसते हैं और अपना खून बढ़ाते हैं।

फिल्मों के अलावा इस दिग्गज कलाकार ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है, जिनमें दूरदर्शन के सीरियल भी शामिल हैं। उनके सबसे मशहूर किरदार 1990 के दशक और 2000 के दशक के आखिर में सबसे ज़्यादा पॉपुलर हुए, लेकिन उन्होंने आर्थिक मजबूरियों के चलते काम करना बंद नहीं किया और वो आज भी काम की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *