बेमेतरा में स्टूडेंट्स ने किया NH जाम:कॉलेज गेट बंद कर हाईवे पर बैठे, ATKT-रिजल्ट और स्कॉलरशिप से जुड़ी समस्याओं पर जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू आर्ट एंड साइंस पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सोमवार को एटीकेटी, रिजल्ट और स्कॉलरशिप से जुड़ी समस्याओं को लेकर कॉलेज गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया। प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।…

