भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। 33 साल के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को रवींद्र जडेजा ने टेस्ट कैप सौंपी है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान शुभमन गिल के पास इस मैच में दो रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है। गिल के नाम अभी 2,993 टेस्ट रन हैं। गिल 7 रन बनाते ही 3 हजार रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा वह 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं। तीन छक्के लगाते ही उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीता:पहले बैटिंग करेगा, सारांश जैन का डेब्यू, कुलदीप बाहर

