बेगूसराय में 10 रुपए के लिए होटल में चाकूबाजी; VIDEO:कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर कहासुनी; 15 बदमाशों ने की तोड़फोड़, 67 हजार रुपए भी लूटे

बेगूसराय में 10 रुपए के लिए होटल में चाकूबाजी; VIDEO:कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर कहासुनी; 15 बदमाशों ने की तोड़फोड़, 67 हजार रुपए भी लूटे

बेगूसराय में कोल्ड ड्रिंक के कीमत को लेकर 10 रुपए के विवाद में 10-15 बदमाशों ने होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना रविवार देर शाम की है, जिसका लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार लाइन होटल की है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि 10-15 बदमाश लाठी-डंडा के साथ होटल में दाखिल हुए। इसके बाद होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। घटना से संबंधित 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला घटना के संबंध में बताया जाता है कि 6 जून की रात करीब 10 बजे मोहम्मद जमशेद अपने 2 साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचा था। होटल मालिक राजेश कुमार ने कोल्ड ड्रिंक 85 रुपए में देने की बात की, जबकि जमशेद ने 75 रुपए में कोल्ड ड्रिंक मांगी। इसी बात को लेकर दुकानदार और जमशेद के बीच बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर बहस के बाद जमशेद होटल से बाहर चला गया। करीब आधे घंटे के बाद 10-15 सहयोगियों को बुला लिया और होटल में घुसकर जमकर मारपीट शुरू कर दी। होटल मालिक का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपए और काउंटर से भी 17 हजार रुपए की लूट कर ली। मारपीट में घायल राजेश कुमार और उसके दो सहयोगी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। होटल मालिक ने बताया कि जबरन कोल्ड ड्रिंक की बोतल में 10 रुपए कम करने की डिमांड की जा रही थी। इनकार पर अपराधियों की ओर से मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्यालय डीएसपी बोले- FIR दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स के पैसे के विवाद में जमशेद और उनके लोगों ने होटल में घुसकर मारपीट की है। कुछ रुपए लूटने की बात भी होटल मालिक के द्वारा बताई गई है। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर और सीसीटीवी के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय में कोल्ड ड्रिंक के कीमत को लेकर 10 रुपए के विवाद में 10-15 बदमाशों ने होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना रविवार देर शाम की है, जिसका लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार लाइन होटल की है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि 10-15 बदमाश लाठी-डंडा के साथ होटल में दाखिल हुए। इसके बाद होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। घटना से संबंधित 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला घटना के संबंध में बताया जाता है कि 6 जून की रात करीब 10 बजे मोहम्मद जमशेद अपने 2 साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचा था। होटल मालिक राजेश कुमार ने कोल्ड ड्रिंक 85 रुपए में देने की बात की, जबकि जमशेद ने 75 रुपए में कोल्ड ड्रिंक मांगी। इसी बात को लेकर दुकानदार और जमशेद के बीच बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर बहस के बाद जमशेद होटल से बाहर चला गया। करीब आधे घंटे के बाद 10-15 सहयोगियों को बुला लिया और होटल में घुसकर जमकर मारपीट शुरू कर दी। होटल मालिक का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपए और काउंटर से भी 17 हजार रुपए की लूट कर ली। मारपीट में घायल राजेश कुमार और उसके दो सहयोगी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। होटल मालिक ने बताया कि जबरन कोल्ड ड्रिंक की बोतल में 10 रुपए कम करने की डिमांड की जा रही थी। इनकार पर अपराधियों की ओर से मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्यालय डीएसपी बोले- FIR दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स के पैसे के विवाद में जमशेद और उनके लोगों ने होटल में घुसकर मारपीट की है। कुछ रुपए लूटने की बात भी होटल मालिक के द्वारा बताई गई है। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर और सीसीटीवी के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *