ADG बोले-क्राइम कंट्रोल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर जोर;पेंडिंग मामले निपटाने के निर्देश

ADG बोले-क्राइम कंट्रोल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर जोर;पेंडिंग मामले निपटाने के निर्देश

बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी अमित लोढ़ा और डीआईजी राकेश कुमार ने सोमवार को लखीसराय पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस लाइन पहुंचने पर जवानों ने एडीजी अमित लोढ़ा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपराध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा इसके बाद उन्होंने एक समीक्षा बैठक में भाग लिया, जहां जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में डीआईजी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस कर्मियों की गतिविधियों, अपराध की वर्तमान स्थिति और विभिन्न मामलों के निष्पादन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं एडीजी अमित लोढ़ा ने अधिकारियों को अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराध नियंत्रण बिहार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष बल दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं नियमित पुलिस गश्ती समीक्षा बैठक के दौरान नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के निर्देश भी दिए गए। एडीजी ने डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को त्वरित सहायता और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी, क्योंकि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता का विश्वास जीतना आवश्यक है। अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने का निर्देश निरीक्षण और समीक्षा के बाद एडीजी जिले के पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली से संतुष्ट दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, मुख्यालय डीएसपी विश्वजीत कुमार, पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी अमित लोढ़ा और डीआईजी राकेश कुमार ने सोमवार को लखीसराय पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस लाइन पहुंचने पर जवानों ने एडीजी अमित लोढ़ा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपराध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा इसके बाद उन्होंने एक समीक्षा बैठक में भाग लिया, जहां जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में डीआईजी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस कर्मियों की गतिविधियों, अपराध की वर्तमान स्थिति और विभिन्न मामलों के निष्पादन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं एडीजी अमित लोढ़ा ने अधिकारियों को अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराध नियंत्रण बिहार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष बल दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं नियमित पुलिस गश्ती समीक्षा बैठक के दौरान नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के निर्देश भी दिए गए। एडीजी ने डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को त्वरित सहायता और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी, क्योंकि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता का विश्वास जीतना आवश्यक है। अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने का निर्देश निरीक्षण और समीक्षा के बाद एडीजी जिले के पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली से संतुष्ट दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, मुख्यालय डीएसपी विश्वजीत कुमार, पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *