Orange Cap IPL 2026: 15वें से सीधे नंबर 1 पर पहुंचा ये भारतीय, टॉप 5 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, कोहली भी ऑरेंज कैप की रेस में

Orange Cap IPL 2026: 15वें से सीधे नंबर 1 पर पहुंचा ये भारतीय, टॉप 5 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, कोहली भी ऑरेंज कैप की रेस में

शुभमन गिल ने 50 गेंदों 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी लंबी छलांग लगा दी। 

Orange Cap IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया।

गिल ने हासिल की ऑरेंज कैप

शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी लंबी छलांग लगा दी। गिल 15वें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2026 में गिल ने चार मैचों में 62.75 की औसत से 251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.94 रहा है।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने पांच मैचों में 57 की औसत से 228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने पांच मैचों में 44.80 की औसत से 224 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.68 का रहा है।

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
शुभमन गिल 4 4 251 62.75 154.94 24 10
विराट कोहली 5 5 228 57.00 158.33 25 8
हेनरिक क्लासेन 5 5 224 44.80 142.68 13 8
रजत पाटीदार 5 5 222 55.50 213.46 12 21
ईशान किशन 5 5 213 42.60 190.18 22 12
प्रभसिमरन सिंह 5 4 211 70.33 172.95 22 11
श्रेयस अय्यर 5 4 203 67.67 187.96 14 14
जोस बटलर 5 5 201 40.20 159.52 24 9
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 40.00 263.16 18 18
अंगकृष रघुवंशी 6 6 190 38.00 157.02 22 7

वैभव सूर्यवंशी 8वें स्थान पर

चौथे स्थान पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं। पाटीदार ने भी पांच मैचों में 55.50 की औसत से 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.46 का रहा है। वहीं पांचवे स्थान पर एसआरएच के कप्तान ईशान किशन हैं। किशन ने पांच मैचों में 42.60 की औसत से 213 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.18 का रहा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो कभी नंबर 1 पर थे अब नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। उनके पांच मैचों में 200 रन हैं और उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *