IPL 2026 Playoff Scenario for KKR: प्लेऑफ की रेस से अभी भी बाहर नहीं KKR, बस एक ही तरीके से कर सकती है क्वालीफाई, जानें समीकरण

IPL 2026 Playoff Scenario for KKR: प्लेऑफ की रेस से अभी भी बाहर नहीं KKR, बस एक ही तरीके से कर सकती है क्वालीफाई, जानें समीकरण

IPL 2026 Playoff Scenario for KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में से एक भी नहीं जीत सकी है। अब यहां से एक भी हार उसे प्‍लेऑफ से बाहर कर सकती है। 

IPL 2026 Playoff Scenario for KKR: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सीजन केकेआर के लिए सबसे बुरा बीता है, शुरुआती छह में से वह एक भी मैच नहीं जीत सकी है। शुक्रवार रात जीटी से मिली यह उसकी सीजन की लगातार पांचवीं हार है। हालांकि पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मैच बारिश से धुलने के चलते वह एक अंक के साथ अपना खाता खोल चुकी है। अब यहां से उसका प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई करना बेहद मुश्किल है। सिर्फ एक ही समीकरण है, जो उसे नॉकआउट दौर तक पहुंचा सकता है। आइये आपको भी बताते हैं।

प्‍लेऑफ की रेस में ये चार टीम सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लीग चरण में अब तक 70 में से 25 मैच खेले जा चुके हैं। इसके साथ ही अब प्‍लेऑफ की रेस रोमांचक होने वाली है। फिलहाल इस रेस में पंजाब किंग्‍स सबसे आगे है। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्‍थान रॉयल्‍स और गुजरात टाइटंस शीर्ष चार में शामिल हैं। जबकि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे नीचले पायदान पर हैं।

केकेआर के पास अभी मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो अब यहां से उसके लिए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई करना बहुत ही मुश्किल है। अब तक वह अपने छह में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। पिछले आईपीएल सीजन को देखें तो 16 अंक नॉकआउट में टिकट पक्‍का कर सकते हैं। ऐसे में केकेआर को यहां से शेष सभी आठ मैच जीतने जरूरी होंगे। लेकिन, टीम के प्रदर्शन को देख ऐसा नहीं लगता कि वह यह काम कर पाएगी, क्‍योंकि उसका हर विभाग बेहद कमजोर नजर आ रहा है।

Points Table after GT vs KKR

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
PBKS 5 4 0 1 9 +1.067
RCB 5 4 1 0 8 +1.503
RR 5 4 1 0 8 +0.889
GT 5 3 2 0 6 +0.018
SRH 5 2 3 0 4 +0.576
DC 4 2 2 0 4 +0.322
LSG 5 2 3 0 4 -0.804
CSK 5 2 3 0 4 -0.846
MI 5 1 4 0 2 -1.076
KKR 6 0 5 1 1 -1.149

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *