रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:जमुई में बैंक से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग, 2 पोतियों की थी शादी

रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:जमुई में बैंक से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग, 2 पोतियों की थी शादी

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 2 लाख रुपए लूट लिए गए। एकडारा के समीप साइकिल से घर लौट रहे विशुन देव प्रसाद यादव को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। विशुन देव यादव झाझा स्थित एसबीआई शाखा से यह राशि निकालकर अपने गांव संसारपुर लौट रहे थे। एकडारा के पास पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद, अपराधियों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। 2 पोतियों की शादी के लिए निकाला था पैसा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह राशि अपनी दो पोतियों की शादी के लिए बैंक से निकाली थी। उन्होंने यह भी बताया कि बस स्टैंड के पास कुछ संदिग्ध युवक उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधी पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, एसडीपीओ राजेश कुमार और डीआईयू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों में आक्रोश इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 2 लाख रुपए लूट लिए गए। एकडारा के समीप साइकिल से घर लौट रहे विशुन देव प्रसाद यादव को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। विशुन देव यादव झाझा स्थित एसबीआई शाखा से यह राशि निकालकर अपने गांव संसारपुर लौट रहे थे। एकडारा के पास पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद, अपराधियों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। 2 पोतियों की शादी के लिए निकाला था पैसा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह राशि अपनी दो पोतियों की शादी के लिए बैंक से निकाली थी। उन्होंने यह भी बताया कि बस स्टैंड के पास कुछ संदिग्ध युवक उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधी पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, एसडीपीओ राजेश कुमार और डीआईयू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों में आक्रोश इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *