कासगंज में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या:फेसबुक पर पहले ही जताई थी मंशा, घटनास्थल से मोबाइल और शराब की बोतल बरामद

कासगंज में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या:फेसबुक पर पहले ही जताई थी मंशा, घटनास्थल से मोबाइल और शराब की बोतल बरामद

कासगंज जिले के सोरों ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम घिनौना में शनिवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। रामबाबू (30 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल जाटव ने गांव गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण पंडित के खेत की मेड़ पर एक सूखे बेलपत्र के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल के पास से मृतक का मोबाइल फोन, देशी शराब का क्वार्टर, एक खाली स्टिंग की बोतल और नमकीन का पैकेट बरामद हुआ है। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 3 वर्षीय बेटी और 8 माह का बेटा शामिल है। उसकी पत्नी का नाम सनम है। परिजनों के अनुसार, रामबाबू ने आत्महत्या से पहले अपनी फेसबुक आईडी पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति का संकेत मिलता है। सूचना मिलने पर फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी की। कोतवाली ढोलना के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *