नोएडा में इंडस्ट्री, स्कूल , होटल, अस्पताल बनाने का मौका:प्राधिकरण ने लॉन्च की स्कीम, 19 से करे आवेदन, ई ऑक्शन और साक्षात्कार से होगा आवंटन

नोएडा में इंडस्ट्री, स्कूल , होटल, अस्पताल बनाने का मौका:प्राधिकरण ने लॉन्च की स्कीम, 19 से करे आवेदन, ई ऑक्शन और साक्षात्कार से होगा आवंटन

नोएडा प्राधिकरण ने एक साथ इंडस्ट्रियल, अस्पताल , नर्सिंग होम, कारपोरेट और कमर्शियल स्कीम लॉन्च की है। स्कीम के तहत 19 मई से आवेदन किए जा सकेंगे। 9 जून शाम पांच बजे तक ईएमडी जमा की जाएगी। आवेदन 11 जून तक किए जाएंगे। इसके बाद बोली लगाई जाएगी। रिजर्व प्राइज से ज्यादा बोली लगाने वाले को प्लाट आवंटित किया जाएगा। कुछ प्लाट का आवंटन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण ने बताया कि इंडस्ट्रियल प्लाट में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा सकती है। इंडस्ट्री के कुल 19 प्लॉट की स्कीम निकाली गई। ये प्लाट 115 वर्ग मीटर से लेकर 7997 वर्ग मीटर तक के है। प्लाट सेक्टर-3,6,7,9,10,एचसी, 164,80, फेज-2 ,162 और 67 में है। जिसका रिजर्व प्राइज 65 लाख से लेकर 18 करोड़ तक है। कारपोरेट, स्कूल अस्पताल व नर्सिंग होम
इंस्टीट्यूशनल में कारपोरेट, स्कूल, अस्पताल और नर्सिंग होम को शामिल किया गया है। जिसमें स्कूल के लिए दो प्लाट सेक्टर-19 में 18 हजार वर्गमीटर जिसका रिजर्व प्राइज 143 करोड़ और सेक्टर-42 में 5 हजार वर्गमीटर का एक प्लाट है। जिसका रिजर्व प्राइज 21 करोड़ के आसपास है। दोनों प्लाट का आवंटन साक्षात्कार के जरिए होगा। अस्पताल के लिए सेक्टर-117 और सेक्टर-145 में प्लाट है। ये प्लाट 10 हजार वर्गमीटर के है। इनका आवंटन भी साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। नर्सिंग के लिए दो प्लाट सेक्टर-47 और सेक्टर-41 में है। ये 1 हजार वर्गमीटर के है। इनका आवंटन ई ऑक्शन से होगा। कारपोरेट के लिए भी दो प्लाट है। दो श्रेणी में है कामर्शियल प्लाट
नोएडा प्राधिकरण ने कमर्शियल बिल्डर प्लाट की स्कीम लॉन्च की हे। जिसमें होटल को शामिल किया गया है। जिसमें 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक के तीन प्लाट है। ये प्लाट सेक्टर- 18,96 और 93बी है। प्लाट 29 हजार से लेकर 37 हजार वर्ग मीटर तक के है। इसी तरह 20 हजार वर्ग मीटर से कम में दो प्लाट सेक्टर-94 और 18 में है। वहीं होटल के लिए तीन प्लाट सेक्टर-71,124 और 142 में है। इनका एरिया 7500 से लेकर 12570 वर्ग मीटर तक है। इसका आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *