बैकुंठपुर| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन से पहले सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की जटिलता न हो। इसके बाद सर्जन डॉ. पीयूष रंजन द्वारा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। बैकुंठपुर| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन से पहले सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की जटिलता न हो। इसके बाद सर्जन डॉ. पीयूष रंजन द्वारा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।


