बिलासपुर में युवती से 1.5 लाख की ऑनलाइन ठगी:साइबर ठग ने खुद को बताया बैंक अफसर,क्रेडिट-कार्ड ऑफर के नाम पर पे-जैप ऐप डाउनलोड कराया

बिलासपुर में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को बैंक अफसर बनकर उसे क्रेडिट कार्ड का ऑफर बताया। जिसके बाद पे-जैप ऐप डाउनलोड कराकर एक लाख 5 हजार रुपए ट्रांजेक्शन कर लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मुंगेली नाका में रहनी वाली 26 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसने थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 17 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अफसर बताया। इस दौरान कथित बैंक अफसर ने क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी। जिसके बाद युवती को पे-जैप ऐप डाउनलोड करने कहा। लिमिट सेट करने के बहाने मांगा ओटीपी
इसके बाद कथित बैंक अफसर ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट सेट करने का झांसा दिया और युवती के मोबाइल पर आए ओटीपी मांग लिया।। युवती ने जेसे ही ओटीपी साझा की, उसके क्रेडिट कार्ड से दो दिन के भीतर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर लिए। शिकायत के अनुसार, 16 और 17 मार्च को 49,416 रुपए और 55,593 रुपए की राशि निकाल ली गई। युवती को घटना की जानकारी तब हुई, जब उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला। युवती ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद का नाम राकेश मित्तल बताया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया था। ठगी में उपयोग किए गए कार्ड का विवरण भी पुलिस को सौंप दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *