नौबतपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ एक्सीडेंट

नौबतपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना छोटी टेंगरैला के पास नौबतपुर–मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान पीपलवां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा के रूप में की गई है। घायल युवक पालीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी लालबाबू यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। छोटी टेंगरैला के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयप्रकाश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल बिट्टू कुमार का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नौबतपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना छोटी टेंगरैला के पास नौबतपुर–मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान पीपलवां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा के रूप में की गई है। घायल युवक पालीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी लालबाबू यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। छोटी टेंगरैला के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयप्रकाश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल बिट्टू कुमार का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *