बलरामपुर में बाइक चोरी, आगजनी मामले में एक गिरफ्तार:आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए वाहन में लगाई थी आग

बलरामपुर में बाइक चोरी, आगजनी मामले में एक गिरफ्तार:आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए वाहन में लगाई थी आग

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी और आगजनी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से चोरी की गई बाइक में आग लगा दी थी। यह मामला 21 अप्रैल को प्रकाश में आया, जब चिलमा निवासी जय सिंह (36) ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 30 C 2167) को अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के आंगन से चोरी कर लिया था। मुखबिर की सुचना के आधार पर पकड़ा गया आरोपी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का जांच किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भेंडरी, थाना पस्ता निवासी अजय कुमार चेरवा (23) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी अजय कुमार चेरवा ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस की कार्रवाई आरोपी की निशानदेही पर जली हुई बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) और 326(एफ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *