दरभंगा में पुलिस ने ऑटो लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 1 अगस्त 2025 की है। रात 2 बजे के करीब पुतई गांव निवासी मो. गुलजार अपने परिजनों को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बघांत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया। ऑटो और 2 मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर फायरिंग भी हुई थी। एसडीपीओ बेनीपुर बासुकीनाथ झा ने बताया कि विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान मझौरा चौक से ऑटो बरामद हुआ था। साथ ही खरीददार सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, उस समय मामले का पूरा खुलासा नहीं हो सका था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में पुलिस ने लूटा का एक मोबाइल बाजितपुर थाना क्षेत्र के चकचिंतामणिपुर निवासी अशोक यादव के पास से बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने इस घटना में विक्की यादव (चक्का गांव) और कृष्ण कामती (बघांत निवासी) की संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि लूट के दौरान कृष्ण कामती ने गोली चलाई थी। गाड़ी को सस्ते दाम में बेच दिया था पुलिस ने छापेमारी कर दूसरा मोबाइल विक्की यादव के घर से भी बरामद कर लिया है। बताया गया कि विक्की यादव पहले से ही नेहरा थाना के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है। गिरफ्तार आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि लूट के बाद ऑटो को सस्ते दाम पर बेचा गया था। पैसों को आपस में बांट लिया था। लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ बेनीपुर, मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, अवर निरीक्षक साध्वी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। दरभंगा में पुलिस ने ऑटो लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 1 अगस्त 2025 की है। रात 2 बजे के करीब पुतई गांव निवासी मो. गुलजार अपने परिजनों को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बघांत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया। ऑटो और 2 मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर फायरिंग भी हुई थी। एसडीपीओ बेनीपुर बासुकीनाथ झा ने बताया कि विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान मझौरा चौक से ऑटो बरामद हुआ था। साथ ही खरीददार सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, उस समय मामले का पूरा खुलासा नहीं हो सका था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में पुलिस ने लूटा का एक मोबाइल बाजितपुर थाना क्षेत्र के चकचिंतामणिपुर निवासी अशोक यादव के पास से बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने इस घटना में विक्की यादव (चक्का गांव) और कृष्ण कामती (बघांत निवासी) की संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि लूट के दौरान कृष्ण कामती ने गोली चलाई थी। गाड़ी को सस्ते दाम में बेच दिया था पुलिस ने छापेमारी कर दूसरा मोबाइल विक्की यादव के घर से भी बरामद कर लिया है। बताया गया कि विक्की यादव पहले से ही नेहरा थाना के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है। गिरफ्तार आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि लूट के बाद ऑटो को सस्ते दाम पर बेचा गया था। पैसों को आपस में बांट लिया था। लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ बेनीपुर, मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, अवर निरीक्षक साध्वी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।


