10 वर्ष पुराने इलायची लूटकांड में 1 आरोपी गिरफ्तार:बोचहां पुलिस ने डकैती मामले में एक अभियुक्त को घर से पकड़ा

10 वर्ष पुराने इलायची लूटकांड में 1 आरोपी गिरफ्तार:बोचहां पुलिस ने डकैती मामले में एक अभियुक्त को घर से पकड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना पुलिस ने 10 साल पुराने इलायची लूटकांड मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने की है। मामले में पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार राय को मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गांव स्थित उसके घर से पकड़ा। देवेंद्र बथना गांव निवासी मुद्रिका राय का पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद उसे बोचहां थाना लाया गया, जहां उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह घटना वर्ष 2016 में बोचहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन एनएच-27 पर सरफुद्दीनपुर फ्लाईओवर के पास हुई थी। तब अपराधियों ने हथियार के बल पर इलायची से लदे एक ट्रक को लूट लिया था। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राऊत निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक नीतीश कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच वर्षों से कर रही थी। जांच के दौरान ही देवेंद्र कुमार राय की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 वर्ष पुराने इस इलायची लूटकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना पुलिस ने 10 साल पुराने इलायची लूटकांड मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने की है। मामले में पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार राय को मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गांव स्थित उसके घर से पकड़ा। देवेंद्र बथना गांव निवासी मुद्रिका राय का पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद उसे बोचहां थाना लाया गया, जहां उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह घटना वर्ष 2016 में बोचहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन एनएच-27 पर सरफुद्दीनपुर फ्लाईओवर के पास हुई थी। तब अपराधियों ने हथियार के बल पर इलायची से लदे एक ट्रक को लूट लिया था। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राऊत निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक नीतीश कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच वर्षों से कर रही थी। जांच के दौरान ही देवेंद्र कुमार राय की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 वर्ष पुराने इस इलायची लूटकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *