जमालपुर में अपर थाना प्रभारी टीपू सुल्तान के किराए के मकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी हो गई। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। टीपू सुल्तान आदर्श थाना जमालपुर में अपर थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वे छोटी दौलतपुर स्थित वी-मार्ट के पीछे चंद्रशेखर झा के मकान में किराए पर रहते हैं। अपर थाना प्रभारी टीपू सुल्तान 16 मई को एक मामले की जांच के सिलसिले में बाहर गए थे। उनका मकान बंद था। 5 जून की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि घर के मुख्य दरवाजे और कमरे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर उन्होंने मकान मालिक के परिजन को मौके पर भेजा, जिन्होंने चोरी की आशंका की पुष्टि की। अगले दिन जमालपुर पहुंचकर टीपू सुल्तान ने जब अपने कमरे की जांच की तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोर अलमारी और गोदरेज खंगालकर सोने की दो अंगूठियां, चार जोड़ी कनबाली, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की पायल, एक चांदी का ब्रेसलेट और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे। इस घटना को लेकर अपर थाना प्रभारी ने जमालपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को कांड संख्या 87/2026 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब पुलिस अधिकारी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जमालपुर में अपर थाना प्रभारी टीपू सुल्तान के किराए के मकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी हो गई। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। टीपू सुल्तान आदर्श थाना जमालपुर में अपर थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वे छोटी दौलतपुर स्थित वी-मार्ट के पीछे चंद्रशेखर झा के मकान में किराए पर रहते हैं। अपर थाना प्रभारी टीपू सुल्तान 16 मई को एक मामले की जांच के सिलसिले में बाहर गए थे। उनका मकान बंद था। 5 जून की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि घर के मुख्य दरवाजे और कमरे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर उन्होंने मकान मालिक के परिजन को मौके पर भेजा, जिन्होंने चोरी की आशंका की पुष्टि की। अगले दिन जमालपुर पहुंचकर टीपू सुल्तान ने जब अपने कमरे की जांच की तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोर अलमारी और गोदरेज खंगालकर सोने की दो अंगूठियां, चार जोड़ी कनबाली, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की पायल, एक चांदी का ब्रेसलेट और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे। इस घटना को लेकर अपर थाना प्रभारी ने जमालपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को कांड संख्या 87/2026 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब पुलिस अधिकारी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


