पटना में ड्राइवर की पत्नी को मारपीट कर घायल दिया। सिर में चोट आई है। चाकू से भी वार किए गए हैं। घायल सुनीता कुमारी का कहना है कि मेरे पति महेंद्र कुमार नर्तकियों को गाड़ी से किसी प्रोग्राम में लेकर गए थे। वहां ले जाने का किराया 15000 था। जो नतर्कियों ने उस वक्त नहीं दिया था। आज सुबह मुझे नतर्कियों ने मुझे बुलाया। मुझे लगा कि किराया देने के लिए बुलाया होगा। मेरा आज मैरिज एनिवर्सरी भी है। सोचा था रुपए मिलेंगे तो नए कपड़े खरीदूंगी। पर मैं पहुंची तो नर्तकियों ने मेरे साथ मारपीट की। सचिन नाम के युवक ने मुझे उठाकर पटक दिया। मारपीट में काजल भी शामिल है। दोनों ने मुझे चाकू भी मारा। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-2 की है। निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया घायल महिला को स्थानीय लोगों ने मीठापुर बाइपास के पास एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बााद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके सिर में चोट लगी है। हमले में उसका बहुत खून बह चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नर्सिंग होम में जक्कनपुर थाने की पुलिस भी पहुंची थी। वहां महिला से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पटना में ड्राइवर की पत्नी को मारपीट कर घायल दिया। सिर में चोट आई है। चाकू से भी वार किए गए हैं। घायल सुनीता कुमारी का कहना है कि मेरे पति महेंद्र कुमार नर्तकियों को गाड़ी से किसी प्रोग्राम में लेकर गए थे। वहां ले जाने का किराया 15000 था। जो नतर्कियों ने उस वक्त नहीं दिया था। आज सुबह मुझे नतर्कियों ने मुझे बुलाया। मुझे लगा कि किराया देने के लिए बुलाया होगा। मेरा आज मैरिज एनिवर्सरी भी है। सोचा था रुपए मिलेंगे तो नए कपड़े खरीदूंगी। पर मैं पहुंची तो नर्तकियों ने मेरे साथ मारपीट की। सचिन नाम के युवक ने मुझे उठाकर पटक दिया। मारपीट में काजल भी शामिल है। दोनों ने मुझे चाकू भी मारा। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-2 की है। निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया घायल महिला को स्थानीय लोगों ने मीठापुर बाइपास के पास एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बााद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके सिर में चोट लगी है। हमले में उसका बहुत खून बह चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नर्सिंग होम में जक्कनपुर थाने की पुलिस भी पहुंची थी। वहां महिला से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


