दमोह के मडियादो वन परिक्षेत्र के उदयपुरा प्लांटेशन में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मडियादो, कलकुआ और उदयपुरा स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ‘आज बोया, कल उगाया’ थीम पर बीजारोपण कार्यक्रम “आज बोया, कल उगाया” थीम पर आधारित रहा। इसके तहत नर्सरी तैयार करने और पर्यावरण बचाने के लिए छात्रों ने बीज बोए और पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने समझाया पर्यावरण का महत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद शुक्ला ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने, वन्य जीवों की रक्षा और पानी बचाने की जरूरत पर जोर दिया। बीज फेंकने से भी बच सकता है पर्यावरण अधिकारियों ने पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले जानवरों, पक्षियों और केन नदी के महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान छात्रों के लिए सवाल-जवाब सत्र रखा गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। जेपी मिश्रा ने एक खास संदेश देते हुए कहा कि फल और सब्जियों के बीज कचरे में फेंकने के बजाय जंगल में डालें। इससे नए पौधे उग सकते हैं और पर्यावरण को फायदा होगा। पॉलीथीन से दूरी और संसाधनों की बचत की अपील उन्होंने छात्रों से पॉलीथीन का उपयोग न करने और अपने परिवार को भी इसके लिए जागरूक करने को कहा। साथ ही बिजली और पानी बचाने की भी अपील की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन ने भी छात्रों से बात की और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सरपंच, वन समिति के सदस्य, शिक्षक और वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।


