मोतिहारी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत:धारदार हथियार से हमले का आरोप, बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, गांव में तनाव

मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के खटोलवा गवंद्री गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में 73 वर्षीय जिलदार सहनी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवादित जमीन पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान विरोधी पक्ष के कुछ लोगों ने जिलदार सहनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी जान चली गई
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण घायल वृद्ध को तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर तलवार से वार किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी जान चली गई। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। केसरिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। और दोषियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के खटोलवा गवंद्री गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में 73 वर्षीय जिलदार सहनी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवादित जमीन पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान विरोधी पक्ष के कुछ लोगों ने जिलदार सहनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी जान चली गई
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण घायल वृद्ध को तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर तलवार से वार किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी जान चली गई। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। केसरिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। और दोषियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *