‘विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए ऑफर हुए पैसे’, जर्मन मॉडल लिज लैज ने ‘लाइक विवाद’ पर किया शॉकिंग खुलासा

‘विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए ऑफर हुए पैसे’, जर्मन मॉडल लिज लैज ने ‘लाइक विवाद’ पर किया शॉकिंग खुलासा

Virat Kohli Instagram Like Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर जितने लोकप्रिय हैं, उतनी ही तेजी से उनसे जुड़ी छोटी-सी बात भी सुर्खियां बन जाती है। कुछ समय पहले ऐसा ही तब हुआ जब जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलैज का एक इंस्टाग्राम पोस्ट अचानक चर्चा में आ गया। वजह थी विराट कोहली का उस तस्वीर को लाइक करना और फिर कुछ ही देर बाद अनलाइक कर देना। देखते ही देखते इंटरनेट पर मीम्स, बहस और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

लिज लैज ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया (Virat Kohli Instagram Like Controversy)

इस पूरे मामले ने लिजलैज को रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। हालांकि अब मॉडल ने इस विवाद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोगों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ बोलने और उन पर आरोप लगाने के बदले पैसे तक ऑफर किए थे। मॉडल का कहना है कि उन्होंने इस तरह की किसी भी पेशकश को तुरंत ठुकरा दिया।

विवाद के महीनों बाद किया खुलासा (Virat Kohli Instagram Like Controversy)

‘फिल्मी मंत्रा’ से लिजलैज ने बात करते हुए बताया कि विवाद के बाद उन्हें लगातार अलग-अलग मीडिया संस्थानों और लोगों के फोन आने लगे। कई लोग उनसे ऐसी बातें कहलवाना चाहते थे जो सच नहीं थीं। मॉडल के मुताबिक कुछ पत्रकारों ने उन्हें पैसे देने तक की पेशकश की ताकि वे विराट कोहली पर निशाना साधें और विवाद को और बढ़ाया जा सके। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसा कभी नहीं करेंगी क्योंकि विराट उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

मॉडल ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही थीं, उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं था। उनके मुताबिक विराट कोहली ने जानबूझकर कुछ गलत नहीं किया था। उन्होंने AI से बनाई जा रही तस्वीरों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सब उनके लिए भले मजेदार हो, लेकिन विराट के लिए यह असहज स्थिति हो सकती है।

लाइक विवाद में पहले भी आ चुका विराट का नाम

दरअसल, इससे पहले भी विराट कोहली का नाम सोशल मीडिया लाइक विवाद में आ चुका है। साल 2025 में अभिनेत्री अवनीत कौर की तस्वीरों पर लाइक दिखाई देने के बाद इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई थी। उस समय भी विराट कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि फीड क्लियर करते वक्त एल्गोरिदम की वजह से गलती से इंटरैक्शन दर्ज हो गया था और इसके पीछे कोई मंशा नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *