गुना में वकीलों को उठाईगिरा कहने वाले गौसेवक पर FIR:गौहत्या के आरोपियों की जमानत कराने पर की थी टिप्पणी; मारने की धमकी भी दी

गुना में वकीलों को उठाईगिरा कहने वाले गौसेवक पर FIR:गौहत्या के आरोपियों की जमानत कराने पर की थी टिप्पणी; मारने की धमकी भी दी

गुना में गौहत्या के मामले में आरोपियों की जमानत कराने पर गुना कोर्ट के वकील पर एक गौसेवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने मामले में वकील की शिकायत पर गौसेवक के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। शहर की त्रिमूर्ति कॉलोनी के रहने वाले वकील आकाश शर्मा(33) ने कैंट थाने में शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इरशाद आदि लोगों की जिला न्यायालय गुना से जमानत कराई थी। इस पर से मोनू ओझा नाम के व्यक्ति (जो अपने आपको गौसेवक कहता है) ने अपनी फेसबुक आईडी पर उनके और समस्त अधिवक्ता समुदाय के खिलाफ आपतिजनक पोस्ट डाली। कहा था- उठाई गिरा वकील कहीं का
पोस्ट करते हुए उसने लिखा कि “कुछ थोड़े पैसों के लिए आकाश शर्मा वकील ने गौ हत्या करने वाले इरशाद कुरैशी और उसके साथियों की जमानत करवा दी। बड़े उठाई गिरा वकील। उठाई गिरों वकीलों तुमने गौवंश हत्या करने वालों की जमानत करवा दी।” इसके साथ ही परिवार के लिए भी अभद्र कमेंट की। फोन किया तो गाली-गलौज की
आकाश ने बताया कि इससे जनसामान्य में आवेदक और समस्त अधिवक्ता समुदाय की छवि को गंभीर क्षति पहुंची। उन्होंने बताया कि अभद्र पोस्ट डालने वाले व्यक्ति को फोन लगाया तो उसने मां-बहन की गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कहा कि मेरे उपर पहले से ही 8 केस चल रहे हैं और ऐसे वकील मैंने बहुत सारे देखे हैं, अगर तू कहीं भी मुझे मिल गया तो मैं तुझे वकालत करना भुला दूंगा और कहा है कि अगर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई की तो अपनी जान से हाथ धो बैठेगा, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। मुझे मोनू दादा गौ रक्षक कहते हैं और मेरी पकड़ भोपाल तक है। गुना की पुलिस मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड सकती। आकाश की शिकायत पर पुलिस ने मोनू ओझा के खिलाफ FIR दर्ज की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *