NWR के CRSE शशि किरण बने जॉइंट सेक्रेटरी:रेलवे मैकेनिकल सर्विस के SCRA 2002 बैच के हैं अधिकारी, 2026 में जयपुर से एकमात्र चयन

NWR के CRSE शशि किरण बने जॉइंट सेक्रेटरी:रेलवे मैकेनिकल सर्विस के SCRA 2002 बैच के हैं अधिकारी, 2026 में जयपुर से एकमात्र चयन

जयपुर से उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (CRSE/कोचिंग) शशि किरण का भारत सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी एम्पेनलमेंट पैनल में चयन हुआ है। वर्ष 2026 में NWR से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र अधिकारी बने हैं। रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस के 2002 बैच के एसएजी अधिकारी शशि किरण ने अपने लंबे अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर में सीपीआरओ, डीजीएम, सेक्रेटरी टू जीएम, सीएमई (ईएंडएचएम) और सीनियर डीएमई जयपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी कार्यकुशलता और योगदान को देखते हुए उन्हें दो बार एमआर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो रेलवे में उत्कृष्ट सेवा का बड़ा सम्मान माना जाता है। शशि किरण केवल प्रशासनिक कार्यों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे स्काउट एवं गाइड के स्टेट कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने जैसे कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। फिटनेस के प्रति सजग शशि साइक्लिंग, दौड़ और स्विमिंग जैसी गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेते हैं। गौरतलब है कि उनकी पत्नी निष्ठा पुरी भी रेलवे अकाउंट्स सर्विस की सीनियर अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (एफएंडसीएओ) के पद पर कार्यरत हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *