उन्नाव डीएम को बाबूओं की बनाई रिपोर्ट पर विश्वास नहीं, अधिकारियों को चेताया

उन्नाव डीएम को बाबूओं की बनाई रिपोर्ट पर विश्वास नहीं, अधिकारियों को चेताया

Unnao District Magistrate does not trust the report of the clerks: उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी दी है कि बाबुओं के बनाई गई आख्या पर विश्वास ना करें, खुद शिकायतों की जांच करें और उनका निस्तारण करें। लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सावधान किया कि मिल रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुल 99 शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।‌

जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना आज पुरवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर फरियादियों की आई शिकायतों का निस्तारण भी कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण पूर्ण निस्तारण में कमी पाई गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सावधान किया कि बाबुओं के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट की क्रॉस-चेकिंग करें।

खुद भी करें जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि खुद भी जांच करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिस रूप में शिकायत प्राप्त हो रही है, उसी रूप में उसका निस्तारण भी किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में खुद भी रुचि दिखाएं और मौके पर जाकर उसकी जांच करें, फोटो भी अपलोड करें। किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने की खबर से बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी।

शिकायतों का श गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आ रही शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर करें। लाइन ऑर्डर की शिकायत पर भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की टीम बनाकर इनका विस्तार में किया जाए। आज आई शिकायत में राजस्व, पुलिस, विकास और नगर पालिका से जुड़ी थी। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल भी लगाए गए थे। इसमें आईसीडीएस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग शामिल हैं। इस मौके पर राजस्व दर्शन पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में उप उपजिलाधिकारी पुरवा, प्रवेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पुरवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। ‌

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *