मधुबनी डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में कुपोषण को समाप्त करना, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना तथा आम जनमानस को ‘सही पोषण’ के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की गई। इसमें अंतर्विभागीय समन्वय के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया। ‘गोद भराई’ और ‘अन्नप्राशन’ जैसे कार्यक्रम ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ‘गोद भराई’ और ‘अन्नप्राशन’ जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को पोषण जन आंदोलन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही, मीडिया के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों को बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने तथा सोशल मीडिया (X, Facebook, Instagram) पर #PoshanPakhwada 2026 और #SahiPoshanDeshRoshan जैसे हैशटैग के साथ गतिविधियों को साझा करने के निर्देश दिए गए। औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए – जिलाधिकारी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पखवाड़े को केवल एक औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए। बैठक में उप-विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) ललिता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे। मधुबनी डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में कुपोषण को समाप्त करना, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना तथा आम जनमानस को ‘सही पोषण’ के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की गई। इसमें अंतर्विभागीय समन्वय के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया। ‘गोद भराई’ और ‘अन्नप्राशन’ जैसे कार्यक्रम ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ‘गोद भराई’ और ‘अन्नप्राशन’ जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को पोषण जन आंदोलन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही, मीडिया के माध्यम से स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों को बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने तथा सोशल मीडिया (X, Facebook, Instagram) पर #PoshanPakhwada 2026 और #SahiPoshanDeshRoshan जैसे हैशटैग के साथ गतिविधियों को साझा करने के निर्देश दिए गए। औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए – जिलाधिकारी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पखवाड़े को केवल एक औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए। बैठक में उप-विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) ललिता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


