IPL 2026: पैट कमिंस के फिट होने के बाद भी हैदराबाद की टेंशन नहीं हो रही कम, अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

IPL 2026: पैट कमिंस के फिट होने के बाद भी हैदराबाद की टेंशन नहीं हो रही कम, अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कप्तान पैट कमिंस फिट हो गए हैं लेकिन डेविड पेन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले ब्रायडन कार्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कार्स और कमिंस की गैरमौजूदगी में पेन ने हैदराबाद के लिए 2 मैच खेले। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाजी चिंता का विषय है। हालांकि, पिछले मुकाबले में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन के आईपीएल 2026 से बाहर होने की जानकारी देते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने कहा कि, डेविड पेन टखने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पेन ने 2 मैच में 2 विकेट लिए और 6 रन बनाए। पेन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे खेला है। उन्होंने टी20 में 235 मैच खेले हैं और 306 विकेट लिए हैं। 
हालांकि, टीम ने कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया है। उसने फिलहाल पेन के विकल्प का ऐलान नहीं किया है। सनराइजर्स ने 5 मैच में 2 में जीत दर्ज की है। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *