नालंदा में एनएच-30 पर बहादुरपुर मोड़ के पास आज शाम एक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पटना के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत गेरूआरी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र बिंद के बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। बहन को लाने जा रहा था घर का चिराग रोहित कुमार गुरुवार शाम अपनी बाइक से चण्डी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव जा रहा था। वह वहां अपनी बहन को लाने के लिए निकला था। जैसे ही वह वेना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक बेकाबू होकर एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक प्रत्यक्षदर्शी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस भयावह हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा। परिजनों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-30 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं। वेना थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और सड़क जाम हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात गाड़ी की पहचान में पुलिस जुट गई है। नालंदा में एनएच-30 पर बहादुरपुर मोड़ के पास आज शाम एक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पटना के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत गेरूआरी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र बिंद के बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। बहन को लाने जा रहा था घर का चिराग रोहित कुमार गुरुवार शाम अपनी बाइक से चण्डी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव जा रहा था। वह वहां अपनी बहन को लाने के लिए निकला था। जैसे ही वह वेना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक बेकाबू होकर एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक प्रत्यक्षदर्शी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस भयावह हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा। परिजनों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-30 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं। वेना थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और सड़क जाम हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात गाड़ी की पहचान में पुलिस जुट गई है।


