केडीए में जाने से पहले अब नाम पते होगे नोट:बायोमेट्रिक मशीन में फेस कैप्चर करवाना होगा, विजिटर्स का रहेगा रिकोर्ड

केडीए में जाने से पहले अब नाम पते होगे नोट:बायोमेट्रिक मशीन में फेस कैप्चर करवाना होगा, विजिटर्स का रहेगा रिकोर्ड

कोटा विकास प्राधिकरण की नई विस्तारित बिल्डिंग स्थित ऑफिस में अब अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलने आने वाले लोगों को अब बायो मेट्रिक मशीन में चेहरा दिखाना व अपना नाम पता नोट करवाना जरूरी होगा। केडीए की ओर से नई बिल्डिंग में विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया गया है। आमतौर पर सरकारी व निजी कार्यालयों में बायो मेट्रिक मशीन का उपयोग वहां काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए किया जाता है। लेकिन केडीए की नई बिल्डिंग में इसे कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही आमजन के लिए भी लागू किया गया है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अगर अधिकारी व कर्मचारी से मिलना है तो सबसे पहले उन्हें कम्प्यूटराइज बायो मेट्रिक कमरे में बैठे कर्मचारियों को अपना नाम व मोबाइल नम्बर के साथ ही किससे मिलना है उसकी जानकारी देनी होगी। उसे नोट करने के बाद वहां लगी बायो मेट्रिक मशीन में चेहरा दिखाना होगा। जिससे उस व्यक्ति का पंजीयन होगा। उसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगी मशीन में भी चेहरा दिखाना होगा। वहां से ओके होने के बाद ही दरवाजा खुलेगा। जिससे अंदर प्रवेश किया जा सकेगा। वहीं काम होने के बाद वापस बाहर आते समय भी गेट के पास अंदर लगी बायो मेट्रिक मशीन में चेहरा दिखाने पर ही गेट खुलेगा। आम आदमी के लिए जहां विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। वहीं वहां काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी बायो मेट्रिक उपस्थिति सिस्टम लागू किया गया है। अधिकारी के भी आते-जाते समय बायो मेट्रिक मशीन से ही उपस्थिति दर्ज होगी। बिल्डिंग में प्रवेश के लिए एक ही मुख्य प्रवेश द्वार है। उसे बायो मेट्रिक मशीन से जोड़ा गया है। साथ ही उसमें ऑटो मेटिक सिस्टम लगाया गया है। यह पूरा सिस्टम सीसीटीवी कैमरे से कवर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *