ए.पी. सेन कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम पर अभियान:लखनऊ में 200 छात्राओं ने मिस्ड कॉल करके समर्थन दिया

उत्तर प्रदेश शासन और लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देश पर ए.पी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 10 से 20 अप्रैल तक आयोजित इस विशेष अभियान के तहत छात्राओं को उनके नए संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव के विशेष व्याख्यान से हुई। उन्होंने ‘अधिनियम की विशेषताएं, इतिहास और संभावनाएं’ विषय पर छात्राओं और शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। इस सत्र में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। ‘नारी शक्ति दीवार’ पर उकेरे विचार नारी शक्ति के सम्मान में कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ तैयार की गई। NSS, NCC और अतुल प्रसाद सेन सांस्कृतिक मंच के संयुक्त प्रयास से बनी इस दीवार पर छात्राओं ने अपने विचार लिखे और हस्ताक्षर कर इस कानून के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डिजिटल माध्यम से दिया समर्थन जागरूकता अभियान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं ने डिजिटल माध्यम का भी भरपूर उपयोग किया। कॉलेज की लगभग 200 छात्राओं ने निर्धारित नंबर पर मिस्ड कॉल कर अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। 400 छात्राओं तक पहुंचा संदेश पूरे अभियान के माध्यम से कॉलेज परिसर में लगभग 400 छात्राओं को जागरूक किया गया। कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य छात्राओं को उनके राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *