बाराबंकी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल सवार गंभीर घायल हुआ, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बाराबंकी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल सवार गंभीर घायल हुआ, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। दानपुरवा निवासी 60 वर्षीय अशोक कुमार सूरतगंज कस्बे में घरेलू काम से आए थे। इसी दौरान ग्रामीण बैंक के पास उनकी साइकिल को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरतगंज ले जाया गया। वहां डॉ. शेख रिजवान ने जांच के बाद अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच घटना की सूचना मिलते ही सूरतगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *